आज का राशिफल

देश के प्रत्येक मतदाता के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी 103 वर्षीय हरदेई देवी हरियाणा में कांग्रेस टिकट बंटने पर सियासत हुई तेज टनकपुर मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल गाड़ी का 31 दिसंबर तक हुआ विस्तार राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की पहल मिशन 414 'रामायण' से Ranbir Kapoor- Sai Pallavi का फर्स्ट लुक आउट छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पिछले चुनाव के मुकाबले 1.3 प्रतिशत मतदान अधिक दर्ज किया गया लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जिला फतेहाबाद के अन्य राज्यों की सीमाओं से लगता क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके सड़कों पर चलाए सगन अभियान ट्रैफिक को रोककर ली जा रही है तलाशी निष्पक्ष चुनाव करवाने की तरफ उठाया गया कदम भारतीय वायु सेना ने डिजीलॉकर मंच के साथ एक परिवर्तनकारी डिजिटल यात्रा की शुरुआत की है पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बारिश के आसारः मौसम विभाग राजस्थान-मतदान प्रतिशत राजस्थान-मौसम उत्तराखंड : नैनीताल के जंगलों में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद स्वीप कोषांग की ओर से जुबली पार्क में दीपोत्सव का आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पिछले 15 साल से प्रयासरत अशोक गुप्ता ने हिसार में सैंकड़ों पेड पौधे लगाए हैं हिसार निवासी रोहताश बेसहारा व बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करते हैं चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बड़ग्रां पंचायत में पलानी पुल का निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी बर्फवारी से किसान बागवानों की चिन्ता बढ़ी पीलीभीत में छात्र-छात्राओं को दी गई बेहतर भविष्य बनाने की जानकारी

आज का राशिफल

Gauri Manjeet Singh 15-04-2022 10:57:28

गौरी मंजीत सिंह, 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,

शुक्रवार, 15 अप्रैल को मेष राशि के लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि के लोगों को पारिवारिक विवादों की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा।  जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष 

निराशा को दूर करने के लिए कामों में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। अपनी इच्छाशक्ति बनाए रखें। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक रहें, परिस्थितियां पक्ष में हो सकती हैं।

करियर : काम से संबंधित डिसिप्लिन न बनाए रखने की वजह से तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

लव : पार्टनर की बातें स्पष्ट न होने से रिलेशनशिप के लिए नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं।

हेल्थ : एसिडिटी होने की आशंका बन रही है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

वृषभ

जीवन में जितनी भी समस्याएं हैं, उन्हें एक-एक करके हल करने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा। जब तक आपके विचार सुलझते नहीं हैं, तब तक बड़ा निर्णय बिल्कुल न लें। अन्य लोगों को अपनी राय देते समय भी शब्दों का उपयोग ठीक से करने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित बातों को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। किसी भी हालत में अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी।

लव : पार्टनर अभी तक किसी निर्णय तक पहुंचे नहीं है, इसलिए उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी विटामिंस की कमी की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन 

आपके विचार और परिवार के लोगों के विचारों में जो दूरी है, उसे मिटाने की कोशिश करें। हर व्यक्ति अपनी जिद पर अड़े रहेगा, इस कारण अभी तक जो निर्णय आप नहीं ले पा रहे थे, उनसे संबंधित चर्चा कर पाना संभव होगा। परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय या पारिवारिक प्रॉपर्टी से जुड़ा निर्णय अमल में लाने से पहले बुजुर्गों की राय को समझने की कोशिश करें।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित विचार आपके द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक सही तैयारी नहीं होती, तब तक आगे न बढ़ें।

लव : परिवार के किसी व्यक्ति से प्राप्त हो रहे रिश्ते पर विचार जरूर करें।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कर्क 

आप जिस दिशा में विचार कर रहे हैं, वर्तमान परिस्थिति उससे अलग है, इस बारे में बातें स्पष्ट होंगी। जिन बातों को आप अभी तक नहीं देख पा रहे थे, वे बातें सामने आने लगेंगी और कुछ देर के लिए आपकी उलझन बढ़ सकती है। योग्य लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।

करियर : अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए अपने काम का विस्तार करना होगा।

लव : परिचित किसी व्यक्ति से लव प्रपोजल प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी तकलीफ दायक होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

सिंह 

जिन बातों की वजह से परिवार के लोगों के साथ विवाद होते हैं, ऐसी बातों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा। आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए गलत शब्दों की वजह से आप खुद का नुकसान तो कर सकते हैं, सतर्क रहें। साथ में परिवार के लोगों की गलत बातों के लिए आपको भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

करियर : अपने काम से संबंधित बढ़ते हुए कंपटीशन के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। काम से संबंधित विश्वास बनाए रखना जरूरी है।

लव : पार्टनर की गलत बातों को महत्व देने की वजह से रिलेशनशिप नजरअंदाज हो सकता है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कन्या 

यात्रा से संबंधित निर्णय की वजह से आपको आनंद महसूस होगा। नए लोगों का साथ मिलना संभव है। पुराने मित्रों से प्राप्त हो रहा साथ आपकी मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

करियर
: काम से संबंधित प्राप्त हो रहे ट्रेनिंग की वजह से बड़े प्रोजेक्ट दिए जा सकते हैं।

लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी; फिर भी पार्टनर्स को एक-दूसरे की जरूरतों को समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : पैर दर्द और पैर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

तुला 

अपनी खामियों से अधिक सकारात्मक बातें पर ध्यान दें और खामियां को सुधारने की कोशिश करें। जीवन में प्रगति होती रहेगी, केवल नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

करियर : रियल इस्टेट या जमीन से जुड़े काम करने वालों को बड़ा फायदा प्राप्त होगा।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय तय होने की वजह से परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

हेल्थ : त्वचा से संबंधित विकार हो सकते हैं।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

वृश्चिक 

नकारात्मक विचार और अनुशासन की कमी की वजह से कठिनाइयां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से न निभाने के कारण लोगों का आप पर विश्वास कम हो सकता है। हर एक व्यक्ति आपके खिलाफ है, ये भावना प्रबल बनती जाएगी।

करियर : नेचुरल प्रोडक्ट या एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को तनाव महसूस होगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार फायदा प्राप्त होगा।

लव : रिलेशनशिप को बरकरार रखने के लिए सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पीठ दर्द बढ़ सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

धनु

सीमित मात्रा में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको सही अवसर का चुनाव करने की आवश्यकता है। मर्जी के अनुसार परिस्थिति बदलने में वक्त लग सकता है, लेकिन आप धीरे-धीरे अपेक्षित बदलाव कर पाएंगे।

करियर : जो लोग कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं या जिनकी नौकरी परमानेंट नहीं है, ऐसे लोगों के लिए स्थिर रूप से पैसों की आवक हो सकती है।

लव : चर्चा करते समय पार्टनर का आपके द्वारा अपमान न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

मकर

आपकी ऊर्जा में बदलाव करने की वजह से मानसिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। जो आपके स्वभाव के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं, उन दोनों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करें। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उसमें बदलाव करने के लिए परिस्थिति उपयुक्त है।

करियर : विदेश में काम करने का मौका जल्दी प्राप्त होगा। यह काम छोटी अवधि के लिए होगा, लेकिन आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

लव : पार्टनर्स आपस में ठीक से चर्चा करके ही रिलेशनशिप की बात परिवार के लोगों के सामने रखें।

हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

कुंभ

आपके आसपास का वातावरण आपकी मानसिक स्थिति को नुकसान पहुंचा सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को और मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न करें। भावनाओं को कब महत्व देना है और डिसिप्लिन को कब महत्व देना है, ये दोनों बातें ध्यान में रखें।

करियर : व्यापारी वर्ग को भागीदारी में काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है, लेकिन यह मौका फिलहाल आपके लिए फायदेमंद नहीं है।

लव : पार्टनर का आकर्षण किसी और व्यक्ति की तरफ बढ़ता हुआ नजर आएगा।

हेल्थ : अपच जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन 

कठिन परिस्थिति होने के बाद भी आप अपना हौसला बरकरार रख पाएंगे। जिस बात को आपने ठान लिया है, उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अगले कुछ दिनों में आर्थिक परिस्थिति बदलती हुई नजर आएगी। पैसों का ध्यान बारीकी से रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : क्लाइंट के साथ बातचीत करते समय किसी भी प्रकार के विवाद उत्पन्न न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

लव : केवल अपने अहंकार को महत्व देकर परिवार के लोगों को या पार्टनर को दुखी न करें।

हेल्थ : पुरानी बीमारी बार-बार परेशान कर सकती है। सेहत में बदलाव पर ध्यान जरूर दें।

लकी कलर : पीला

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :